मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में एक ओर प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में गिरफ्तार मंटू शर्मा और गोविंद की पेशी की प्रक्रिया चल रही थी उसी समय लात-घूंसे, जूते-चप्पल और थप्पड़ की बौछार भी चल रही थी। महिलाओं ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। एक महिला ने चप्पल से एक युवक को पीटा तो दूसरी महिला ने एक अन्य युवक की शर्ट तक फाड़ दी। इससे अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। दहेज प्रताड़ना के केस को लेकर वह कोर्ट आई हुई थी। दोनों युवक बराबर उसपर केस उठाने का दबाव बनाते हैं। कई बार इनको समझाया, लेकिन वे मनाने को तैयार नहीं हुए। दोनों ने आज दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसके बाद यह स्टेप लेना पड़ा।
दोनों महिलाएं पुरुषों पर इस कदर हमलावर थीं मानो कोर्ट नहीं कोई रणक्षेत्र हो। पिटाई से एक पुरुष का शर्ट बुरी तरह फट गया। उसके बाद भी महिलाएं थप्पड़ और चप्पल की बौछार करती रहीं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशा बिन बने रहे और दोनों की पिटाई का मजा लेते रहे। लेकिन, इसी बीच नगर थाना के पूर्व थानेदार इंस्पेक्टर श्रीराम से मौके पर पहुंच गए उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग हटाया और मामले को शांत कराया।
पिटाई से जख्मी युवक ने कहा कि वह दोनों में से किसी महिला को नहीं पहचानते हैं। उसने बताया कि वह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है महिलाएं उसके पास आईं और बिना कुछ बताए गाली गलौज करने लगीं। जब उनका विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दिया। उसने महिलाओं पर मोबाइल छीन लेने का भी आरोप लगाया और कहा कि पुलिस से उन दोनों के खिलाफ शिकायत करेंगे।
इस मामले में नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर कोर्ट में दहेज प्रताड़ना के केस में दोनों परिवारों के लोग पहुंचे थे। बेगूसराय से भी एक परिवार के लोग आए थे। कुछ स्थानीय लोग भी पहुंचे थे और लड़की समझा बुझा रहे थे। इसी के दौरान मारपीट शुरू हो गई।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











