पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी भाग लेंगे, इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी

नई दिल्ली
पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं। सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है। ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था उनमें से केवल गोला फेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम सूची में नहीं है।

सूची में सर्वाधिक 29 (11 महिला और 18 पुरुष) खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। उनके बाद निशानेबाजी (21) और हॉकी (19) का नंबर आता है। टेबल टेनिस में भारत के आठ जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता के पीवी सिंधु सहित सात खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती (6), तीरंदाजी (6) और मुक्केबाजी (6) में छह-छह खिलाड़ी ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद गोल्फ (4), टेनिस (3), तैराकी (2), सेलिंग (2) का नंबर आता है। घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन में एक-एक खिलाड़ी भाग लेंगे। निशानेबाजी दल में 11 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं। तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू दल में शामिल एकमात्र भारोत्तोलक हैं। वह महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

पंजाब
अक्षदीप सिंह, एथलेटिक्स – पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक
तजिंदरपाल सिंह तूर, एथलेटिक्स – पुरुष शॉट पुट
विकास सिंह, एथलेटिक्स – पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक
गगनजीत भुल्लर, गोल्फ – पुरुष व्यक्तिगत
गुरजंत सिंह, पुरुष हॉकी टीम
हार्दिक सिंह, पुरुष हॉकी टीम
हरमनप्रीत सिंह, पुरुष हॉकी टीम
जर्मनप्रीत सिंह, पुरुष हॉकी टीम
जुगराज सिंह, पुरुष हॉकी टीम  
कृष्ण बहादुर पाठक, पुरुष हॉकी टीम
मनदीप सिंह, पुरुष हॉकी टीम
मनप्रीत सिंह, पुरुष हॉकी टीम
शमशेर सिंह, पुरुष हॉकी टीम
सुखजीत सिंह, पुरुष हॉकी टीम
अंजुम मोदगिल, निशानेबाजी – महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
अर्जुन चीमा, निशानेबाजी – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
सिफ्ट कौर समरा, शूटिंग – महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
संदीप सिंह, निशानेबाजी – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
प्राची चौधरी कलियर, एथलेटिक्स – रिजर्व

हरियाणा
भजन कौर, तीरंदाजी – महिला व्यक्तिगत, टीम
किरण पहल, एथलेटिक्स – महिला 400 मीटर, 4×400 मीटर रिले
नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स – पुरुषों की भाला फेंक
अमित पंघाल, मुक्केबाजी – पुरुष 51 किग्रा
जैस्मीन लेम्बोरिया, बॉक्सिंग – महिला 57 किग्रा
निशांत देव, मुक्केबाजी – पुरुष 71 किग्रा
प्रीति पवार, मुक्केबाजी – महिला 54 किग्रा
दीक्षा डागर, गोल्फ – महिला व्यक्तिगत
संजय, हॉकी – पुरुष हॉकी टीम
सुमित, हॉकी – पुरुष हॉकी टीम
बलराज पंवार, – रोइंग – पुरुष एकल स्कल्स
अनीश भानवाला, शूटिंग – पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
मनु भाकर, निशानेबाजी – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल
रमिता जिंदल, निशानेबाजी – महिला 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
रायजा ढिल्लों, शूटिंग – महिला स्कीट
रिदम सांगवान, शूटिंग – महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
सरबजोत सिंह, निशानेबाजी – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
सुमित नागल, टेनिस – पुरुष एकल
अमन सहरावत, कुश्ती – पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा
अंशु मलिक, कुश्ती – महिला 57 किग्रा
अंतिम पंघाल, कुश्ती – महिला 53 किग्रा
निशा दहिया, कुश्ती – महिला 68 किग्रा
रीतिका हुड्डा, कुश्ती – महिला 76 किग्रा
विनेश फोगाट, कुश्ती – महिला 50 किग्रा

चंडीगढ़
अर्जुन बबुता, निशानेबाजी – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
विजयवीर सिद्धू, शूटिंग    – पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल

राजस्थान
अनंतजीत सिंह नरुका, निशानेबाजी – पुरुष स्कीट, स्कीट मिश्रित टीम
माहेश्वरी चौहान, निशानेबाजी – महिला स्कीट, स्कीट मिश्रित टीम

दिल्ली
अमोज जैकब, एथलेटिक्स – पुरुष 4×400 मीटर रिले
तूलिका कॉम्प्रा, जूडो – महिला '78 किग्रा
राजेश्वरी कुमारी, निशानेबाजी    – महिला जाल
मनिका बत्रा, टेबल टेनिस – महिला एकल

बिहार
श्रेयसी सिंह, शूटिंग – महिला ट्रैप

उत्तर प्रदेश
अन्नू रानी, एथलेटिक्स – महिला भाला फेंक
पारुल चौधरी, एथलेटिक्स – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज, महिला 5000 मीटर
प्रियंका गोस्वामी, एथलेटिक्स – महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक, मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले
राम बाबू, एथलेटिक्स – पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक
शुभंकर शर्मा, गोल्फ – पुरुष व्यक्तिगत
ललित कुमार उपाध्याय, पुरुष हॉकी टीम
राजकुमार पाल, पुरुष हॉकी टीम

आंध्र प्रदेश
धीरज बोम्मादेवरा, तीरंदाजी – पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम
ज्योति याराजी, एथलेटिक्स – महिला 100 मीटर बाधा दौड़
ज्योतिका श्री दांडी, एथलेटिक्स – महिला 4×400 मीटर रिले
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, बैडमिंटन – पुरुष युगल

असम
लवलीना बोरगोहेन, बॉक्सिंग – महिला 70 किग्रा

गोवा
तनीषा क्रैस्टो, बैडमिंटन – महिला युगल

गुजरात
हरमीत देसाई, टेबल टेनिस – पुरुष एकल, टीम
मानव ठक्कर, टेबल टेनिस – पुरुष टीम

झारखंड
दीपिका कुमारी, तीरंदाजी – महिला व्यक्तिगत, महिला टीम

कर्नाटक
पूवम्मा एमआर, एथलेटिक्स – महिला 4×400 मीटर रिले
अश्विनी पोनप्पा, बैडमिंटन – महिला युगल
अदिति अशोक, गोल्फ – महिला व्यक्तिगत
श्रीहरि नटराज, तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक
धिनिधि देसिंघु, तैराकी – महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल
अर्चना कामथ, टेबल टेनिस – महिला टीम
रोहन बोपन्ना, टेनिस – पुरुष युगल

केरल
अब्दुल्ला अबूबकर, एथलेटिक्स – पुरुष ट्रिपल जंप
मोहम्मद अजमल, एथलेटिक्स – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले
मोहम्मद अनस, एथलेटिक्स – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले
मिजो चाको, कुरियन – एथलेटिक्स रिजर्व
पीआर श्रीजेश, पुरुष हॉकी टीम
एचएस प्रणय, बैडमिंटन – पुरुष एकल

मध्य प्रदेश
विवेक सागर प्रसाद, पुरुष हॉकी टीम
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, निशानेबाजी – पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

महाराष्ट्र
प्रवीण जाधव, तीरंदाजी – पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम
अविनाश साबले, एथलेटिक्स – पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज
सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स – पुरुष ऊंची कूद
चिराग शेट्टी, बैडमिंटन – पुरुष युगल
स्वप्निल कुसाले, शूटिंग – पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

मणिपुर
मीराबाई चानू, भारोत्तोलन – महिला 49 किग्रा
नीलकांत शर्मा, पुरुष हॉकी टीम – रिजर्व

ओडिशा
अमित रोहिदास, पुरुष हॉकी टीम
किशोर जेना, एथलेटिक्स – पुरुषों की भाला फेंक

सिक्किम
तरुणदीप राय, तीरंदाजी – पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम

तमिलनाडु
जेसविन एल्ड्रिन, एथलेटिक्स – पुरुषों की लंबी कूद
प्रवीण चित्रवेल, एथलेटिक्स – पुरुष ट्रिपल जंप
राजेश रमेश, एथलेटिक्स – पुरुष 4×400 मीटर रिले
संतोष तमिलरासन, एथलेटिक्स – पुरुष 4×400 मीटर रिले
सुभा वेंकटेशन, एथलेटिक्स – महिला 4×400 मीटर रिले
विथ्या रामराज, एथलेटिक्स – महिला 4×400 मीटर रिले
नेत्रा कुमानन, नौकायन – महिलाओं की एक व्यक्ति डिंगी
विष्णु सरवनन, नौकायन – पुरुषों की एक व्यक्ति डिंगी
एलावेनिल वलारिवन, निशानेबाजी – महिला 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
पृथ्वीराज टोंडाइमन, शूटिंग – पुरुष ट्रैप
साथियान ज्ञानशेखरन, टेबल टेनिस – रिजर्व
शरथ कमल, टेबल टेनिस – पुरुष एकल, टीम
एन श्रीराम बालाजी, टेनिस – पुरुष युगल

तेलंगाना
पीवी सिंधु, बैडमिंटन – महिला एकल
निकहत जरीन, बॉक्सिंग – महिला 50 किग्रा
ईशा सिंह, निशानेबाजी – महिला 25 मीटर पिस्टल
श्रीजा अकुला, टेबल टेनिस – महिला एकल, टीम

उत्तराखंड
अंकिता ध्यानी, एथलेटिक्स – महिला 5000 मीटर
परमजीत बिष्ट, एथलेटिक्स – पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक
सूरज पंवार,  एथलेटिक्स – मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले
लक्ष्य सेन, बैडमिंटन – पुरुष एकल

पश्चिम बंगाल
अंकिता भक्त, तीरंदाजी – महिला व्यक्तिगत
अनुष अग्रवाल, घुड़सवारी – ड्रेसेज इवेंट
आयहिका मुखर्जी, टेबल टेनिस – रिजर्व


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें