उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मानसून की एंट्री हो गई। सिद्धार्थनगर के रास्ते घुसे मानसून के अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शुक्रवार को आगरा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, इटावा, गोरखपुर, कानपुर, कन्नौज, खीरी, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में 3 से 25 मिलीमी बारिश रिकॉर्ड की गई।











