प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज के पहले दिन से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में कुछ ऐसे संवाद बोले गए हैं, जिसे सुनने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि मूवी का कलेक्शन अब कुछ खास गति से आगे नहीं बढ़ रही है।पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन इसके बाद फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शन में गिरावट देखी गई। आइये जानते हैं फिल्म ने टिकट विंडो पर अब तक कुल कितनी कमाई कर ली।











