7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में करण जौहर की वापसी, रिलीज हुआ “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” का टीजर

7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में करण जौहर एक बार फिर रोमांटिक एरा लेकर लौट रहे हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की टीचर को रिलीज किया जा चुका है। यह टीचर करण जौहर के खास दोस्त शाहरुख खान द्वारा रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीचर को करण जौहर के फिल्मेकर के तौर पर 25 साल पूरे होने पर रिलीज किया गया है।

इस पर खुशी जताते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह करण एक फिल्ममेकर के तौर पर तुमने 25 साल पूरे कर लिए। बहुत लंबा सफर तय किया है। तुम्हारे पापा और मेरे दोस्त टॉम अंकल ऊपर से तुम्हारी एस अचीवमेंट को देखकर खुशी से झूम रहे होंगे। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीचर बेहद ही खूबसूरत लगा। इसके लिए मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें