छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 22 जून को भाजपा का बड़ा चुनावी सभा, अमित शाह फूकेंगे चुनावी रणनीति

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रणनीति का बिगुल फूकेंगे। दुर्ग शहर के पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में 22 जून को भाजपा का बड़ा चुनावी सभा होगा। बस्तर और सरगुजा संभाग के बाद कांग्रेस का सबसे मजबूत किला दुर्ग संभाग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह गृह जिला है, वहीं दुर्ग संभाग से छह कद्दावर विधायक राज्य सरकार में मंत्री है। ऐसे में शाह का चुनावी दौरा विधानसभा चुनाव के पहले चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक तरफ कांग्रेस जहां अपने उपलब्धियों के जरिए लोगों तक पहुंच रही हैं, वहीं कांग्रेस का प्रदेशभर के विधानसभाओं में प्रशिक्षण शिविर जारी है। भाजपा के पास कोयला, शराब, पीएससी जैसे मुद्दे हैं। केंद्रीय स्तर के राष्ट्रीय नेता इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने जा रही है। भाजपा ने इस दौरे के लिए बड़ी तैयारियां की है।

यह भी पढ़ें