गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना बच्चों पर पड़ता है बुरा प्रभाव

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी है। वरना व्यक्ति को इसके बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

•गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है।

•घर में घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है। ईशान कोण संबंध घर के छोटे सदस्यों से माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से उसने ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

•इस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए और न ही नहाते समय साबुन का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए गुरुवार के दिन साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट और सर्फ का उपयोग न करें। इस दिन घर की साफ-सफाई करते समय घर का कबाड़ भी बाहर नहीं निकालना चाहिए।

•इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में सरसों के तेल या तिल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। इस दिन केवल घी का दीपक ही जलाएं

•इस दिन न तो बाल काटने चाहिए और न ही सेव बनानी चाहिए। गुरुवार के दिन नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता। इस दिन नाखून काटने से कुंडली में गुरु कमजोर होता है। देवगुरु बृहस्पति सुख, समृद्धि, धन, शांति और सौभाग्य के कारक माने जाते हैं।

•इस दिन पीली चीज जैसे गुड़, चने की दाल आदि का ही दान करना चाहिए। अन्य किसी चीज का दान करना शुभ नहीं माना जाता

•ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो गुरुवार के दिन सिलाई भी नहीं करनी चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है। गुरु कमजोर होने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें