प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए जनता को संबोधित किया है। इसके बाद पीएम ने टेस्ला के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। पीएम से मिलने के बाद एलन उनके दीवाने हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने खुद को नरेंद्र मोदी का फैन बताया और साथ ही बहुत सी बातें कही है।
पीएम मोदी के फैन हुए एलन मस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिक तक के मुद्दों पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। एलन मस्क ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर खुशी जताई है और कहा है कि मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से जल्द ही टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद एलन मस्क ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि प्रधानमंत्री भारत की वास्तव में बहुत परवाह करते हैं और टेस्ला को निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो हम करना चाहते हैं।
Elon Musk: I am a fan of Modi Ji ???? pic.twitter.com/AzM2Sby9FI
— BALA (@erbmjha) June 21, 2023
एलन ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले यहां पर ज्यादा संभावनाएं है। मैं यह कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री भारत के लिए वास्तव में कुछ करना चाहते हैं वह खुले मन से कंपनियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कंपनियों को समर्थन करने के साथ वह इस बात का भी ख्याल रखते हैं कि भारत को फायदा हो और यह होना भी चाहिए।











