बिहार-पटना में नालंदा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आईआईटी की कर रहा था तैयारी

पटना.

राजधानी पटना में आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के छात्रों ने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक का शव कमरे से बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान नालंदा निवासी सोनू कुमार 17 वर्ष के रूप में हुई है।

शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्दी वे लोग पहुंचने वाले हैं। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हॉस्टल में रह रहे सोनू कुमार के दोस्तों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोनू अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच देर रात किसी छात्र के द्वारा किसी काम से सोनू के दरवाजा को खुलवाने का प्रयास किया गया तो दरवाजा अंदर से बंद था, काफी प्रयास के बाद भी सोनू ने दरवाजा अंदर से नहीं खोला। जब दरवाजे की एक छेद से छात्रों ने देखा तो सोनू का शव पंखे से झूल रहा था। इसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाना को दी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें