म्यूनिख
लैमिन यामल यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए जिसकी मदद से स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से हराकर यूरो 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।
फ्रांस ने रैंडल कोलो मुआनी के आठवें मिनट में काइलियन एमबाप्पे के क्रॉस पर हेडर से किए गए गोल के दम पर शुरुआती बढ़त हासिल की लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। स्पेन की तरफ से 16 वर्ष के यामल ने 21वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके चार मिनट बाद डैनी ओल्मो ने निर्णायक गोल किया।
यामल ने मैच के बाद कहा, ‘‘शुरू में गोल खाने के बाद हम मुश्किल स्थिति में थे। मैंने सिर्फ गेंद पर कब्जा किया और उसे सही तरह से गोल में डाला। मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत अधिक नहीं सोचता हूं। बस अपने खेल का आनंद लेता हूं और टीम की मदद करने की कोशिश करता हूं। मैं गोल करके और टीम की जीत से बहुत खुश हूं।’’
स्पेन की निगाह रिकॉर्ड चौथे खिताब पर टिकी हैं। वह यामल के 17वें जन्मदिन के एक दिन बाद रविवार को बर्लिन में होने वाले फाइनल में इंग्लैंड या नीदरलैंड का सामना करेगा।
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा,‘‘हम जानते थे कि उनकी टीम बेहतरीन है और उन्होंने इसे साबित भी कर दिया। हमने शुरू में गोल कर दिया था लेकिन इसके बाद स्पेन ने हमारे लिए चीजों को मुश्किल बना दिया था।’’
स्पेन यूरो 2024 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम रही है। यह एकमात्र टीम है जिसने अपने सभी मैच जीते हैं और 13 गोल किए हैं, जो यूरोपीय चैम्पियनशिप में सबसे अधिक गोल करने के स्पेनिश रिकॉर्ड के बराबर और फ्रांस के 1984 में बनाए गए रिकॉर्ड से एक गोल कम है।
स्पेन के कोच डे ला फुएंते ने इंग्लैंड और नीदरलैंड को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा,‘‘मुझे यकीन है कि फाइनल पूरी तरह से अलग होगा। यह ऐसे प्रतिद्वंदी के खिलाफ होगा जो हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। भले ही यह सुनने में अच्छा नहीं लगता हो लेकिन अभी सुधार की गुंजाइश है।’’
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











