प्रशासनिक फेरबदल में 2 दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करना होगा।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 2 जिलों के कलेक्टर समेत कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी को बदला गया है। कई दिनों से इसकी कवायद जारी थी। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।











