राहुल गांधी ने सूरत सेशंस कोर्ट में आज (सोमवार) को दो अर्जी लगाई। एक मानहानि मामले में मिली सजा को रद्द करने और दूसरी अर्जी में रेगुलर बेल मांगी थी। अब अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल और सजा रद्द करने पर 3 मई को अगली सुनवाई होगी। अपील करने के लिए राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा सूरत पहुंची।
इससे पहले सुबह करीब 10 बजे सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष से मिलने के 1 घंटे बाद राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सूरत पहुंचे।मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत के कोर्ट में होगी सूरत सेशंस कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख यानी 13 अप्रैल तक राहुल गांधी की जमानत बढ़ा दी है।
#WATCH मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी सुरत की ज़िला अदालत से निकले। pic.twitter.com/clm9zBWi9v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2023











