बिहार-रुपौली में राजद प्रत्याशी बीमा भारती का साथ देंगे पप्पू यादव? उपचुनाव को लेकर उठाए सवाल

पूर्णिया.

बीमा भारती के राजद उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने और व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में बेटा का नाम आने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जमकर हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपी के अलावा केस में कई नकाबपोश भी हैं जो अब तक जांच से बाहर हैं। पप्पू यादव ने कहा कि जो घटना हुई है और जिस तरह से परिस्थितियां सामने आई है, इस जन्म में क्या 100 जन्म में भी मेरा सहयोग बीमा भारती को नहीं रहेगा।

पूर्णिया की जनता की खुशी मेरे लिए प्राथमिकता है। मेरे लिए मेरा पद प्राथमिकता नहीं है। कांग्रेस कभी भी अपराधियों को सपोर्ट नहीं करती है। हम कांग्रेस से आग्रह करेंगे की ऐसे लोगों की मदद किसी हाल में न करें।  पप्पू यादव ने आगे कहा कि इस हत्या में मंत्री स्तर के लोग शामिल हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि इस हाइप्रोफाइल केस की जांच पटना एसआईटी या सीबीआई जांच हो।

जमीन के फर्जी एग्रीमेंट से जुड़ा हत्याकांड
पूर्णिया के अर्जुन भवन स्थित कार्यालय में पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 5 जून को भवानीपुर में हुए व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या में न सिर्फ ब्रोकर बल्कि वर्तमान मुखिया, पूर्व मुखिया, संजय ब्रोकर के अलावा 5 लोग शामिल हैं। वैसे तो जमीन से जुड़ा ये मामला 60 से 70 करोड़ का है, लेकिन 12 से 14 करोड़ रुपए यादुका को दिए जाने थे। इस जमीन का फर्जी एग्रीमेंट किसने कर लिया।

बिना सोचे समझे जल्दबाजी में टिकट बांटा गया
रुपौली विधानसभा उपचुनाव में बीमा भारती को राजद का टिकट मिलने पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वैसे तो राजद स्वच्छ राजनीति की बात करती है। मगर जिस प्रकार इस हत्याकांड में इतना कुछ होने के बाद भी बिना सोचे समझे जल्दबाजी में टिकट बांटा गया। इससे जनता में क्या संदेश गया। राजद को सीपीआई को सपोर्ट करना चाहिए था। उसके साथ खड़े रहने का वक्त था। मगर सीपीआई की मांग टाली गई। बीमा भारती अगली बार भी महागठबंधन की उम्मीदवार हो सकती थी। आगे विधान चुनाव होने हैं, वे तब लड़ सकती थीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें