Padmavati Express

छत्तीसगढ विधानसभा घेराव में शामिल बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अपराध दर्ज

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया। शासकीय संपत्ति नुकसान पहुंचाने पर बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज किया गया है। विधानसभा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।विधानसभा थाने में प्रवीण साहू नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक-09 के सहायक अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा अंदर जाने रोकने के लिए पीडब्लूडी के साथ लकड़ी बांस बल्ली एवं टिनसेड से पिरदा चौक, ओवर ब्रिज, जीरो पाइंट विधानसभा को घेरा गया था।

यह भी पढ़ें