नवरात्र में शुरू हो सकती है रायपुर से जयपुर की उड़ान, 26 मार्च से शुरू होगा विमानों का समर शेड्यूल

रायपुर से जयपुर उड़ान शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हवाई यात्रियों को यह सौगात मार्च आखिरी सप्ताह नवरात्रि के अवसर पर मिल सकती है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च से विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इंदौर से पांच नई उड़ानें भी शुरू की जा रही हैं। उसी दौरान रायपुर से भी नई उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।रायपुर से जयपुर उड़ान शुरू करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ट्रैवल्स संचालकों ने रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि इन शहरों के लिए हवाई सेवा की काफी मांग है और फ्लाइट शुरू होने से काफी ट्रैफिक मिलेगा। अब रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हो गई है।होली के पहले सप्ताह में रायपुर विमानतल से 48 हजार यात्रियों की आवाजाही हुई। हालांकि इसके पिछले सप्ताह की तुलना में हवाई यात्रियों की आवाजाही व उड़ानों की आवाजाही घटी है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया (एमपी-सीजी) के पूर्व अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विमानन कंपनियों को पत्र भी लिखा है और कंपनियों द्वारा फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें