इटली कोस्ट गार्ड ने शुरू किया बचाव अभियान,73 की हुई मौत, लगभग 1,000 से अधिक प्रवासी खतरे मे

इटली के कोस्ट गार्ड्स ने सैकड़ों प्रवासियों को बचाने के लिए 10 मार्च को कई बचाव अभियान चलाए। बता दें कि दो हफ्ते से भी कम समय में कम से कम 73 लोग डूब चुके है। कोस्ट गार्ड ने एक बयान में बताया है कि लगभग एक हजार से अधिक लोग इस समय खतरे में हैं
।दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के राष्ट्रपति रॉबर्टो ओचियुटो ने कहा कि नावों पर लगभग 1,300 प्रवासी सवार थे। बता दें कि यूरोपीय संघ के सीमा बल फ्रोंटेक्स ने चेतावनी दी थी की आगे गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तटरक्षक बल ने कहा कि उसने समुद्र में दो और जहाजों पर सवार लगभग 800 प्रवासियों को बचाने के लिए कुछ नावें भेजी हैं। वहीं, एक इतालवी नौसेना जहाज भी पूरी गति से मदद करने के लिए पहुंच रहा है।कोस्ट गार्ड के मुताबिक, बचाव अभियान में समय लग रहा है कि क्योंकि नावों पर बड़ी संख्या में लोग सवार हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले 10 मार्च को तटरक्षक बल ने लगभग 500 प्रवासियों को दक्षिणी इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा के पास से रेस्क्यू किया है।

बता दें कि शुक्रवार से ही विमान और ड्रोन ने 20 नावों का पता लगाया है जो सैकड़ों लोगों को लेकर इटली के तटों की ओर जा रही हैं। आने वाले समय में मौसम की स्थिति के और बिगड़ने जैसे हालात बने हुए है।

यह भी पढ़ें