कार्डिफ
एक बेघर महिला से बलात्कार करने और मारपीट करने के आरोप में एक युवक को 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। खास बात है कि दरिंदे ने पूरी वारदात को अपने फोन पर रिकॉर्ड भी किया। घटना ब्रिटेन के कार्डिफ की है। अदालत का कहना है कि आरोपी ने महिला की बची हुई इज्जत भी लूट ली। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि उन्होंने रेप की ऐसी जघन्य वारदात पहले नहीं देखी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल के लियाम स्टिम्पसन को बलात्कार का दोषी पाया गया है। उसने 40 वर्षीय एक महिला को बीते साल दिसंबर में हवस का शिकार बनाया था। सजा सुनाने के दौरान सोमवार को जज रेरेमी जेनकिन्स ने कहा कि हमला एक ऐसी महिला के खिलाफ बार-बार किया गया, जो खुद को बचाने की स्थिति में नहीं थी।
जज ने कहा, 'तुमने उसे बुरी तरह अपमानित किया है और उसकी इज्जत का बचा हुआ आखिरी अंश भी लूट लिया।' वेल्स ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, जज ने कहा, 'तुमने इस वीडियो को अपनी यौन संतुष्टि के लिए बनाया, जिसे तुम खाली समय में या दोस्तों को एक ट्रॉफी के रूप में दिखा सको। इसमें एक महिला नजर आ रही है, जो नग्न है, खून से लथपथ है और अपनी जिंदगी के लिए डरी हुई है।'
क्या था मामला
वेल्स ऑनलाइन के मुताबिक, स्टिम्पसन अपना जन्मदिन मनाने बाहर गया था। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि स्टिम्पसन और पीड़िता दोनों ही बेकर्स रो की तरफ जा रहे हैं और रास्ते में अलग हो गए, लेकिन आरोपी ने पीड़िता का पीछा किया और अंडरपास पहुंचने के साथ ही उसपर हमला कर दिया। इस हमले में उसे चेहरे पर कई चोटें आईं हैं।
कपड़े उतारने पर मजबूर किया और पीटा
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टिम्पसन ने पीड़िता को कपड़े उतारने के लिए भी कहा। खबर है कि पीड़िता लगातार उससे छोड़ने के लिए कहती रही, लेकिन उसने हमला जारी रखा और यौन हिंसा करता रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब पीड़िता ने बचकर भागने की कोशिश की तो, स्टिम्पसन ने उसे पीछे से गिरा दिया। जब पीड़िता को पास ही मौजूद पब में मदद मिली, तो आरोपी भाग गया। पीड़िता की तरफ से दिया गया कोर्ट में पढ़ा गया, जिसमें लिखा था कि इस घटना ने 'मर्दों को लेकर मेरी पूरी सोच बदल दी है।'
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











