हिंदी फिल्मों में कॉमेडी फिल्मों के लेखन और निर्देशन के लिए मशहूर फरहाद सामजी अब ओटीटी स्पेस में कदम रख रहे हैं। फरहाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉमेडी शो पॉप कौन लेकर आ रहे हैं, जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। शुक्रवार को इस शो का दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कॉमेडी के बाप की तलाश की जा रही है।प्रोमो की शुरुआत फरहाद सामजी के होती है, जो मॉनिटर में देखते हुए कहते हैं, क्या माइंड ब्लोइंग शॉट दिया राजपाल भाई। कैमरा चंकी पांडेय पर जाता है, जो कहते हैं कि मैं तो सिर्फ अनन्या का बाप हूं, आप तो कॉमेडी के बाप हैं। राजपाल बॉल सौरभ शुक्ला की गोदी में डाल देते हैं और उन्हें कॉमेडी का बाप बताते हैं।सौरभ हंसते हुए कहते हैं कि ऐ राजपाल, ऐसी छोटी-छोटी बातें करेगा, मैं गोली मार दूंगा भेजे में। सौरभ कहते हैं, कॉमेडी का असली बाप है… बीच में आ जाती हैं जॉनी लीवर की बेटी जैमी। कैमरा फिर जॉनी लीवर पर घूमता है। इसके बाद फ्रेम में आते हैं कुणाल खेमू और कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन।











