ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में कसा शिकंजा, Nathan Lyon ने झटके 8 विकेट

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 197 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन बना सकी। दूसरे दिन के खेल में भी स्पिनर्स का बोलबाला रहा, फिर चाहे बात आर अश्विन की हो, या फिर नाथन लियोन की, स्पिनर्स ने बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया।बता दें कि भारतीय टीम की तरफ से दूसरे दिन के खेल में उमेश यादव और अश्विन ने 3-3 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 197 रन पर सिमट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से नाथन लियोन ने 8 विकेट चटकाए और भारतीय टीम को दूसरी पारी में 163 रन पर ढेर किया। इसके साथ ही कंगारू टीम को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए सिर्फ 76 रन का आसान लक्ष्य मिला है।दरअसल, भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी दूसरी पारी में फ्लॉप नजर आई। कप्तान रोहित शर्मा (12*) और शुभमन गिल (5*) रन पर अपना विकेट सस्ते में गंवा बैठे। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने टीम की पारी को संभाला और दमदार अर्धशतक जड़ा। चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 142 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें