शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती महिला ने दर्ज कराई FIR

MP की राजधानी में गौतम नगर थाना पुलिस ने एक गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित लंबे समय से शादी करने का भरोसा देकर महिला के साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक टीला जमालपुरा निवासी 22 वर्षीय महिला काजी कैंप के एक घर में दो वर्ष से घरेलू कामकाज करती है। इसी दौरान घर मालिक की गाड़ी चलाने वाले विक्की नाम के युवक से महिला की दोस्ती हो गई थी। मई-2022 में विक्की ने शादी करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। वर्तमान में महिला आठ माह की गर्भवती है। पिछले दिनों जब महिला ने विक्की से शादी करने के लिए दबाव डालने की कोशिश की तो वह साफ मुकर गया और महिला को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें