अफगानिस्तान के फैजाबाद में फिर आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

काबुल, एएनआई। अफगानिस्तान में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 2.35 बजे भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, गुरुवार को फैजाबाद ,अफगानिस्तान से 267 किलोमीटर पूर्व में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। NCS ने गुरुवार को ट्वीट किया कि भूकंप 245 किलोमीटर की गहराई में आया। वहीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें