आप को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, आप नेता बलबीर जाखड़ ने भाजपा का दामन थामा

नई दिल्ली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। झाड़ू के निशान पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आप नेता बलबीर जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जाखड़ 2019 के लोकसभा चुनाव में वेस्ट दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। हरियाणा से आने वाले जाखड़ दिल्ली के जाने माने वकील भी हैं।

जाखड़ के अलावा आम आदमी पार्टी कुछ और नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। मॉडल टाउन से पार्षद रहे राज खुराना ने भी आम आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में वापसी की।  2007 से 2012 तक निगम पार्षद रहीं पूजा मदान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। पूजा भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थीं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया।

बलबीर जाखड़ ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह पार्टी और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही इस देश का, युवाओं, वकीलों और जनता का उद्धार कर सकती है। जाखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। 2019 में प्रवेश वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे जाखड़ तीसरे स्थान पर रहे थे। जीत हासिल करने वाले भाजपा के प्रवेश वर्मा को 8.65 लाख वोट मिले थे तो दूसरे स्थान पर रहे महाबल मिश्रा को 2.87 और बलबीर जाखड़ को 2.5 लाख वोट मिले थे।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें