नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान जल्द हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 14-15 मार्च के आसपास आम चुनावों की घोषणा संभव है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है और यह अंतिम चरण में है. फिलहाल चुनाव आयोग के अधिकारी आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इधर, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीति दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन के अपने साथियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.
वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. भाजपा की इस पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं. कुछ 195 उम्मीदवारों की लिस्ट भाजपा ने जारी की है. हालांकि, कांग्रेस ने अपनी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है.
अगले हफ्ते हो सकता है तारीखों का ऐलान
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. फिलहाल, चुनाव आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरे पर है. सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान करेगा.
राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक
सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीण अभी पश्चिम बंगाल में है. इसके बाद बाद टीम उत्तर प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी. जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे. इस बीच इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल
गौरतलब है कि चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है. इसके लिए आयोग एक विभाग भी बना सकता है, जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करके उन्हें हटाने का काम करेगा.
तैयारियों में लगे राजनीति दल
चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीति दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. चुनाव की तारिखों की घोषणा से पहले ही कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने हाल ही में 195 सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. वहीं आमा आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











