CM योगी बोले, माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा, सपा ने अतीक को सांसद बनाया

प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के सहयोग से अतीक अहमद सांसद बना। मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश विधानसभा में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया, वह समाजवादी पार्टी के द्वारा पोषित माफिया है। हम ऐसे माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। योगी ने कहा कि सपा पेशेवर माफियाओं और अपराधियों की सरपरस्त हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा हुआ है।बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने इस मामले में अतीक अहमद की पत्नी और दो बेटों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के धूमनगंज थाने में उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तरफ से पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने अतीक के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें