शिमला
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट भाजपा के जीतने से प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सुक्खू सरकार संकट में आ गई है। राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान के बाद बात अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंच गई है। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक होने के बावजूद उसके प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी 34 ही मत ले सके। सदन में 25 सदस्यों वाली भाजपा भी 34 मत ले गई।
हिमाचल में दलों की स्थिति
कुल सीट 68
कांग्रेस 40
भाजपा 25
निर्दलीय 3
बहुमत का आंकड़ा 35
तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए बड़ा झटका है। प्रदेश अब राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को भी विधानसभा में कुछ कटौती प्रस्ताव थे, जिन पर भाजपा ने ध्वनिमत के बजाय मत विभाजन की मांग की, जिसे अध्यक्ष ने ठुकरा दिया। सत्ता पक्ष सदन में नहीं आया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि 29 फरवरी को बजट पारित होना है। वहां संख्याबल सिद्ध नहीं कर पाने पर राष्ट्रपति शासन का ही विकल्प बचता है। इससे पूर्व भाजपा ने नामांकन पत्र दायर करने के बाद ही दावा किया था हम चुनाव जीत रहे हैं। हर्ष महाजन ने नामांकन करते समय कहा था कि मेरा गणित 27 फरवरी को ही सामने आएगा।
छह विधायकों ने बेच दी अपनी ईमानदारी- सुक्खू
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि कुछ विधायक बिके नहीं होंगे तो वह पार्टी प्रत्याशी को ही मत देंगे। शाम तक स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस में नाराजगी अब इस कदर है कि विधायक खुलकर सामने आने के लिए तैयार हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया गुप्त नहीं है। कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के अधिकृत एजेंट को दिखाकर क्रॉस वोटिंग की।
परिणाम में हुआ विलंब
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मतगणना के समय आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने चितपूर्णी के विधायक सुदर्शन कुमार बबलू को लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा और स्वयं उन्हें लेने हेलीपैड तक गए। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए उनका वोट न गिना जाए। भाजपा का मानना था कि बबलू का वोट रद होने से परिणाम 34-33 से उनके पक्ष में रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और समान मत होने पर पर्ची से निर्णय हुआ।
भाजपा ने अगवा किए कांग्रेस के विधायक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मतगणना रोक गुंडागर्दी की है। भाजपा कांग्रेस के पांच-छह विधायकों को अगवा कर हरियाणा ले गई है। उन्होंने कहा कि ये विधायक हमारे नहीं तो अपने परिवार के संपर्क में रहें।
अब अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बहुमत खो चुकी और भाजपा जल्द ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











