Jharkhand: जमीन विवाद में पड़ोसी ने दंपती की हत्या की, क्रूरता से मन नहीं भरा तो शवों को जलाया, दो गिरफ्तार

गोड्डा.

झारखंड के गोड्डा जिले में भूमि विवाद को लेकर एक जोड़े की हत्या करने और उनके शव को जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सुंदर पहाड़ी पुलिस स्टेशन इलाके में कैरासोल गांव की है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय अनंत मड़ैया और उनकी 49 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी के तौर पर की गई है। दोनों के शव को सोमवार को गांव के जंगल से बरामद किया गया।

इस मामले में 23 वर्षीय वीरेंद्र मड़ैया और  19 वर्षीय मिथलेश मड़ैया को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई, जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सोना लाल का पड़ोसी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस को लगभग एक हफ्ते से दंपती के गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू की। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को धारदार हथियार से दंपती की हत्या करने के बाद उनके शव को जंगल के पास ले गए। वहां दोनों ने शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस को घटनास्थल से जले हुए अवशेष मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें