सीएम ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रवास पर

श्योपुर/ग्वालियर।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री यादव सोमवार को दोपहर बाद लगभग 2.45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के अंतर्गत सेसईपुरा (कूनो) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव कूनो में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ चीता परियोजना की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। साथ ही वहां पर अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इसके बाद सीएम हैलीकॉप्टर द्वारा शाम लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे, जहां थोड़ी देर रुक ने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

350 चीता मित्रों को साइकिल वितरण करने के साथ ही चीता प्रोजेक्ट का रिव्यू करने के लिए ? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को आएंगे। उनके साथ ही केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी श्योपुर आएंगे। चीता प्रोजेक्ट के रिव्यू के बाद नेताद्वय द्वारा 71.89 करोड़ के विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 26 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से सेसईपुरा के समीप ग्राम बांसेड़ में बनाए हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद जंगल रिसोर्ट में चीता प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक लेकर समीक्षा करेंगे। बैठक में भाग लेने के बाद सेसईपुरा रेस्टहाउस परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 400 जवान तैनात रहेंगे। एसपी द्वारा रविवार को सुरक्षा इंतजामात की समीक्षा की गई है।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सेसईपुरा  में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कूनो नदी पर 37.62 करोड़ की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य विभाग जल जीवन मिशन अंतर्गत 8 ग्रामों में 7.16 करोड की नलजल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 2.17 करोड़ के तीन सड़क निर्माण कार्य आदि का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही विजयपुर में हॉस्पीटल से लेकर डाबीपुरा तक डिवाइडर निर्माण कार्य लागत 80 लाख, बर्धा बुजुर्ग स्टेशन से मेडिकल कॉलेज तक सडक निर्माण कार्य श्योपुर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 99 लाख रुपये शामिल है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें