इनेेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर अज्ञात हमलावरों ताबड़तोड़ की फायरिंग

बहादुरगढ़
इनेेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर  अज्ञात हमलावरों ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान नफे सिंह राठी की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है। बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल सभी को गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां नफे सिंह राठी की मौत हो गई है। हमलावर कहां से आए थे और किधर चले गए पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल जिस जगह हमला हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुट गई है। बता दें कि नफे सिंह राठी आईएनलडी़ के प्रदेश अध्यक्ष है और वो खुद बहादुरगढ़ से आईएनएलडी के विधायक भी रह चुके हैं।

सुसाइड केस में जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
इसी साल 19 जनवरी को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे के सुसाइड मामले में पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। जगदीश नम्बरदार के सुसाइड मामले में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रखी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी। मामले की जांच और कार्यवाही के लिए गठित एसआईटी प्रमुख एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को पकड़ने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी नफे सिंह राठी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था ताकि आरोपी देश छोड़कर ना जा सके। एसआई अश्विनी को भी पुलिस विभाग से सस्पैंड कर दिया गया था।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें