लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में हुई जूम मीटिंग

भोपाल.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सेंट्रल वॉर रूम से प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ जूम के माध्यम से संगठन, लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। जूम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, सहित वरिष्ठ नेता भी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल हुये।   

सभी वरिष्ठ नेताओं ने जूम मीटिंग से जुड़कर पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कार्य करना है। भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करती जा रही है। महंगाई, बेरोजगार, भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता परेशान है। युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ लगातार अन्याय कर रही है भाजपा सरकार। प्रदेश पर इतना कर्ज बढ़ रहा है लेकिन भाजपा सरकार केवल इंवेट में लगी हुई है। संगठन में पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ काम करें। संगठन की गतिविधियों और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से काम करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जूम के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की साथ ही जूम से जुड़े प्रदेश भर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। हमें किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता पूरे निःसंकोच भाव से ‘मैं नहीं हम की भावना’ से काम करे। राहुल गांधी जी की 2 मार्च को मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करने वाली है। इस यात्रा को सभी मिलकर सफल और प्रभावी बनाये। संगठन की ताकत को समझे।

भाजपा की नीतियां हमेशा से ही हमारी गतिविधियों को विफल करने की रही है, लेकिन हमें उनकी इस तरह की जनविरोधी प्रणाली से बचकर उनका पूरी ताकत के साथ मुकाबला करना है।   जूम बैठक में प्रभारी गोर्की बैरागी, सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमेन डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, को-चेयरमेन अलमास सलीम, ललित सेन, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी, अभिनव बारोलिया, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें