नई दिल्ली
सात साल पहले मशहूर हुई 'यूपी के दो लड़कों' की जोड़ी रविवार को आगरा में नजर आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। प्रियंका ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के पहुंचने से बहुत खुशी का दिन है। अखिलेश यादव ने यात्रा को संबोधित करने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी के साथ लाल जीप पर रोड शो भी किया। इससे पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने 2017 में एक साथ मंच साझा किया था और यूपी विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ा था। सात साल बाद राहुल और अखिलेश एक साथ यूपी में किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए हैं।
राहुल-प्रियंका के साथ मंच साझा कर अखिलेश यादव भी गदगद नजर आए। अखिलेश ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जो संदेश जा रहा है, वह भाजपा को हराएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।
अखिलेश ने मोदी और योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज हमारे पास संविधान बचाने की चुनौती है। बाबा साहेब ने जो सपना देखा था उसे भाजपा ने उसे लूटने का काम किया है। आज सवाल किसानों को भविष्य का है। जो लोग किसानों का नारा देते थक नहीं रहे थे उनकी सरकार में किसानों की जान जा रही है। इन्हें कोई दुख नहीं है कि आठ सौ से ज्यादा किसानों की जान चली गई। अखिलेश ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है। किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और INDIA गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी। अखिलेश ने कहा कि केवल भारत माता की जय बोलकर के नौजवानों को छला जा रहा है। ऐसी परिस्थितयों में सबसे ज्यादा भर्तियां होनी चाहिए लेकिन न रोजगार मिला न नौकरी मिली। कोई ऐसा पेपर नहीं हुआ जिसका पेपर लीक न हुआ हो। जानबूझकर पेपर लीक किया जा रहा है ताकि नौकरी न देनी पड़ी। आज पीडीए ही एनडीए को हराएगा।
वहीं,राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में पिछड़े वर्ग के 50 प्रतिशत लोग हैं। 15 प्रतिशत दलित वर्ग के लोग हैं। इस देश में अल्पसंख्यक 15 प्रतिशत हैं। इसमें 5 प्रतिशत आदिवासी भी जोड़ दो तो 85 प्रतिशत होता है। अब बड़ी कंपनियों की मैनेजमेंट की लिस्ट निकालों। उसमें दिखेगा कि 85 प्रतिशत का एक भी आदमी इन कंपनियों में नहीं है। सीनियर मैनेजमेंट में एक आदमी 85 प्रतिशत में से नहीं है। फिर मीडिया की लिस्ट निकालो, पता चलेगा कि 85 प्रतिशत में से एक आदमी भी मीडिया का मालिक नहीं है। इस अन्याय को ही दूर करने के लिए न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











