Padmavati Express

भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’ 25 फरवरी तक होगा पूरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में आए सुझावों के अनुसार, “गांव चलो अभियान” को 25 फरवरी तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा का एक प्रमुख उद्देश्य लोकसभा चुनाव की तैयारी को और मजबूत करना है। वहीं भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत घर – घर पार्टी के झण्डे लगाना है जिससे पार्टी का माहौल बनाया जाएगा। जिसके चलते आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए जनसमर्थन बटोरा जा सके।भाजपा के अभियान के तहत, कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सेवी संस्थाओं, बुद्धजीवी लोगों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को जोड़कर गांवों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने का कार्य होगा। गांव चलो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का मुख्य लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस अभियान की समीक्षा भी की जा रही है ताकि सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की जा सके।

 

वहीं आपको जानकारी दे दें की राष्ट्रीय अधिवेशन में आए सुझावों के अनुसार, गांव चलो अभियान को 25 फरवरी तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान से भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती प्रदान करने का उद्देश्य रखा है।

यह भी पढ़ें