प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह देश में एनर्जी की जरूरत बढ़ रही है और इसकी पूर्ति के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं। पीएम ने कहा, देश की एनर्जी के सपने बड़े हैं जो जल्द पूरे होंगे।पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन के एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।
इस समय तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर हम सभी की दृष्टि लगी हुई है। बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु और बहुत नुकसान की खबरें हैं। भारत के 140 करोड़ लोगों की संवेदनाएं, भूकंप पीड़ितों के साथ हैं। हम भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं।











