भोपाल में आज OPS महाकुंभ, हजारों की संख्या में जुटेंगे कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांगे तेज

MP OPS (Old Pension Scheme) कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में भी इसकी मांग तेज हो गई है। पुरानी पेंशन योजना के आंदोलन में मंत्रालय कर्मचारी भी मैदान में आ गए हैं। 5 फरवरी को भोपाल में पुरानी पेंशन योजना पर प्रदर्शन की अनुमति दी जा चुकी है। आज BHEL भोपाल के दशहरा मैदान में कर्मचारी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग करेंगे।

मंत्रालय कर्मचारियों का भी मिला साथ

दरअसल भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरानी पेंशन बहाली संघ के साथ उन्हें मंत्रालय कर्मचारियों का भी उन्हें समर्थन मिला है। इससे पूर्व पुरानी पेंशन बहाली संघ के साथ मंत्रालयीन कर्मचारियों की बैठक हुई थी। इस मामले में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व प्रवक्ता मंत्रालयीन कर्मचारी संघ राजकुमार पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में चल रही पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अब कर्मचारी पूरी तरह से अपना समर्थन देंगे।

यह भी पढ़ें