खरगोश की रफ्तार के आगे फीकी पड़ी तेंदुए की ताकत, शिकार बनने से पहले लगाई ऐसी छलांग; भागता रह गया खूंखार जानवर

कहते है जंगल में उसी का दबदबा रहता है जो ताकतवर और खूंखार होता है. कमजोर को हमेशा ताकतवर जानवर से इस बात का खौफ रहता है कि वो न जाने कब उनका शिकार कर अपना निवाला बना लेगा. और होता भी ऐसा ही है. लेकिन जिस तरह एक चींटी हाथी को नचा सकती है, वैसे ही एक छोटा और कमजोर जानवर भी खूंखार शिकारियों को अपने दिमाग से पटखनी दे सकता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ खरगोश के हाथों तेंदुए को मिली मात.

ट्विटर के Life and nature पेज पर शेयर वीडियो में आप तेंदुए को खरगोश के हाथों मात खाते देख सकते हैं. वायरल वीडियो में एक तेंदुआ खरगोश को शिकार बनाने की फिराक में था, लेकिन जैसे ही उसने झपट्टा मारा, तेजरफ्तार खरगोश ने ऐसी छलांग लगाई कि शिकारी भागता ही रह गया. वीडियो में कमजोर की ताकतवर फतह ने लोगों को खुश होने का मौका दे दिया.

खरगोश ने दिया तेंदुए को चकमा
सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों का वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां शिकार की फिराक में घात लगाए शिकारी को गजब की हार का सामना करना पड़ा. वो भी खुद के आगे अदने से जानवर खरगोश से, फिर तो लोगों को तेंदुए के ऊपर तरस आने लगा. दरअसल वीडियो में एक तेंदुए के सामने कुछ दूरी पर एक खरगोश मौजूद था. जिसे देखते ही तेंदुआ खुश हुआ होगा कि उसे एक अच्छा शिकार मिल गया. जिसे वह एक झटके में दबोच सकता है. लेकिन शायद तेंदुआ भूल गया था कि जिस खरगोश को वो नन्हा समझ रहा है, वो रफ़्तार का सौदागर है. जैसे ही तेंदुए ने दबे पांव शिकार की तरफ कदम बढ़ाए और उस पर झपट्टा मारा देखते देखते खरगोश वहाँ से भाग चला.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing wildlife video, Khabre jara hatke

Source link


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें