बॉलीवुड की खूबसूरत व सदाबहार एक्ट्रेस रेखा बीती रात एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान रेखा ने कुछ ऐसा किया कि दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा संग उनके फोटोज और वीडियोज वायरल हो गए। फैन्स रेखा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक वेडिंग रिसेप्शन में 69 वर्षी रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए। वहीं इवेंट में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं।
रेखा का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर रेखा-शत्रुघ्न सिन्हा के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज-वीडियोज में रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते दिख रही हैं। वहीं शत्रुघ्न भी उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों ही सितारों की ये सादगी और आपसी प्यार बहुत पसंद आया है और खूब तारीफें कर रहे हैं। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूनम सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा भी दिख रही हैं।
जब 20 साल तक नहीं हुई शत्रुघ्न-रेखा की बात
याद दिला दें कि कई फिल्मों में काम करने के बाद शत्रुघ्न और रेखा में फिल्म 'खून भरी मांग' में विवाद हो गया था। इस बारे में जूम संग बातचीत करते हुए शत्रुघ्न ने कहा था, 'एक जरा सी बात पर हम दोनों का नजरिया अलग-अलग था। जिसके बाद करीब 20 साल तक हमारी बात नहीं हुई। रेखा और पूनम (शत्रुघ्न की पत्नी) करीबी दोस्त हैं। ऐसे में मेरी-रेखा की कोल्ड वॉर, पूनम-रेखा की दोस्ती के बीच में आ रही थी। ऐसे में पूनम ने माहार पैचअप कराया और हम दोनों ने खुशी-खुशी पुरानी बातें भुला दीं।'
शत्रुघ्न और रेखा की फिल्में..
बता दें कि 70 और 80 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिस में फिल्म 'खून भरी मांग' को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। शत्रुघ्न सिन्हाऔर रेखा ने रामपुर का लक्ष्मण(1972), दो यार (1972), कश्मकश (1973), कहते हैं मुझके राजा (1975), परमात्मा (1978), जानी दुश्मन(1979), मुकाबला (1979), चेहरे पे चेहरा (1981) और माटी मांगे खून (1984) में साथ काम किया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











