भोपाल
राजधानी में अब दिन गर्म और राते ठंडी होने लगी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अब हवा का रुख उत्तरी हो गया है जिसके कारण रात का तापमान कल रात को 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन का पारा अभी भी 33.7 पर ही चल रहा है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोप) एक्टिव है। जिसका असर मध्यप्रदेश में तो नहीं है।
इस कारण बारिश नहीं होगी। बादल छाए रहेंगे। इससे टेम्प्रेचर न बढ़ेगा और न ही घटेगा। 24-25 अक्टूबर को भी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इस वजह से अक्टूबर में तेज ठंड का असर नहीं रहेगा। पिछले साल दशहरे के दिन बारिश हुई थी। इससे भोपाल के एकतापुरी में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भीग गए थे। इस बार ऐसे हालत नजर नहीं आ रहे हैं।
मिला-जुला रहेगा मौसम का असर
इस समय प्रदेश में मौसम का असर मिला-जुला देखने को मिल रहा है। कई शहरों में पारा 32 डिग्री के नीचे ही रहा। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 28 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में पारा 29.5 डिग्री रहा। वहीं, बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 33.7 डिग्री, जालपुर में 31.8 डिग्री और उज्जैन में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











