केजरीवाल ने कहा- 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति

नई दिल्ली.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। भाजपा को 2014 और 2019 में देश की जनता ने एतिहासिक बहुमत दिया था। भाजपा चाहती तो देश को जबरदस्त तरक्की की राह पर लेकर जा सकते थी, लेकिन आज पूरे देश का माहौल बहुत खराब हो गया है। हर तरफ लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट है।

रविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली के वालंटियर्स को संबोधित करते हुए भाजपा पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा नौकरियां लगातार कम होती जा रही हैं, जबकि आबादी बढ़ती जा रही है। आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं। इसलिए 2024 का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा को कोई भी विकल्प दिखाई देता था मगर जब से इंडिया गठबंधन बना है, लोग कहने लगे हैं कि इंडिया गठबंधन टिक गया तो 2024 में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण लोगों के बीच आपस में लड़ाई झगड़े होने लगे है। वाट्सएप ग्रुप को छोड़ों परिवारों के अंदर बाप-बेटे के बीच लड़ाई हो रही है। इससे पहले, समाज के अंदर इतना जबरदस्त ध्रुवीकरण कभी नहीं देखा गया था। इतने लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट कभी नहीं देखा गया। कहीं पर भी शांति नजर नहीं आती है। अगर शांति नहीं होती है तो देश तरक्की नहीं कर सकता।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें