मुंबई
अकासा एयर फ्लाइट की मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट पुणे से दिल्ली जा रही थी और इसमें 185 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि यह लैंडिंग तब कराई गई जब एक यात्री ने उड़ती फ्लाइट में ये कहा कि उसके बैग में बम है। इसके बाद में फ्लाइट में अफरातफरी का माहौल बन गया।
कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब 2.30 बजे सीआईएसएफ के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मुंबई पुलिस कंट्रोल के हॉट लाइन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजेबल स्क्वाड (बीडीडीएस) टीम के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उस फ्लाइट के यात्री के सामान की तलाशी ली गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
यात्री को अस्पताल ले जाया गया
अधिकारी ने बताया जिस यात्री ने दावा किया था कि उसके बैग में बम था, उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक फ्लाइट में यात्री के साथ आए एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि सीने में दर्द के कारण उसने दवा ली थी और वह कुछ भी बोले जा रहा था। बम का दावा अफवाह साबित होने के बाद आखिरकार आज सुबह 6 बजे के आसपास फ्लाइट अपने मूल गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट
अकासा एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, "21 अक्टूबर, 2023 को 00:07 बजे पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1148, 185 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुई। सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार अकासा एयरलाइंस ने कहा, "विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 00:42 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए।" पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट सुबह करीब 6 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। मुंबई पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











