किशोरी से अंदर दुष्कर्म, बाहर दोस्त रखवाली पर खड़ा, मां को कमरे में निर्वस्त्र मिली

गाजियाबाद.

मसूरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। सोमवार को ताई के घर जा रही किशोरी को दो युवक जबरन एक घर में ले गए और कमरे में बंद करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोप है कि एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसके साथी ने घिनौनी हरकत करने में कमरे के बाहर दरवाजा बंद करके निगरानी पर खड़े होकर उसकी मदद की।

किशोरी जब ताई के घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने तलाश शुरू की, मां को किशोरी निर्वस्त्र एक कमरे में बंद मिली। घटनास्थल पर एक युवक कमरे के बाहर खड़ा था जबकि दूसरा कमरे में था। मां के पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती बताई। किशोरी की मां का कहना है कि उनकी 15 साल की बेटी सोमवार को दोपहर करीब दो बजे अपनी ताई के यहां जा रही थी। रास्ते से दानिश और अमन नाम के युवक उनकी बेटी को खींचकर अपने पुराने घर में ले गए। दानिश ने उनकी बेटी का मुंह बंद करके दुष्कर्म किया, जबकि अमन कुंडी बंद करके दरवाजे के बाहर रखवाली पर खड़ा रहा। जब जानकारी मिली कि उनकी बेटी घर नहीं पहुंची तो घर से निकलकर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अमन एक कमरे के बाहर खड़ा हुआ था।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें