BJP की दिल्ली में हुई मैराथन मीटिंग, तस्वीर हुई साफ, सूची आज-कल में

भोपाल

प्रदेश भाजपा अब तक 230 सीटों में से 136 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बची हुई 94 सीटों को लेकर भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुई बैठक करीब छह घंटे चली।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैष्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

कोर ग्रुप की बैठक में बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई और नामों को अंतिम रूप देया गया।  इनमें 71 विधायकों (66 भाजपा, सपा-बसपा के एक-एक, दो निर्दलीय विधायकों, भाजपा को समर्थन देने वाले सिंधिया समर्थक विधायक) की सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हारी हुई 23 सीटों पर चर्चा हुई। भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जल्द आ सकती है। भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची टिकट काटने और सीट बदलने वाली होगी।

सीएम आज अलीराजपुर में थांदला में करेंगे रोड शो
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर और थांदला के दौरे पर रहेंगे। वे वहां भाजपा के पक्ष में रोड शो में शामिल होंगे। अलीराजपुर में रोड शो के पहले राजनी काजल माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद वे रोड शो करने के बाद थांदला के लिए रवाना होंगे। थांदला में संगुमाता मंदिर में पूजन अर्चन के बाद रोड शो करेंगे। थांदला से शाजापुर के लिए रवाना होंगे।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें