युवक ने जीभ काट माता के मंदिर में चढ़ा दी, अब अस्पताल में भर्ती

चंबल

आज चंबल अंचल में प्रसिद्ध माता बसैया मंदिर में अजीब भक्ति देखने को मिली है। यहां पर एक भक्त ने अपनी जीभ काटकर माता के दरवार में चढ़ा दी। सुबह माता का दर्शन करने पहुंचे अन्य भक्तों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने उसे वाहन में रखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक ने माता की भक्ति से प्रेरित होकर अपनी जीभ काटी है, या फिर कोई अन्य वजह है, फिलहाल इस बात का पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिले के माता बसैया थानां क्षेत्र  में काली माता का प्राचीन मंदिर है। आज सोमवार की सुबह तिवारी का पुरा निवासी सतीश पुत्र मेहताब सिंह जाटव घर से माता बसैया मंदिर जाने की कहकर निकला था। उसने जाते-जाते रास्ते मे अपने पिता से कहा कि, वह माता के दरबार मे अपनी जीभ काटकर चढ़ाएगा, लेकिन उन्होंने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। पिता का कहना है, 'अक्सर सतीश कहता रहता था कि, एक दिन वह काली माता के दरबार में अपनी जीभ काटकर चढ़ाएगा, इसलिए मेंने उसकी बात पर गौर नहीं किया था।' रामनिवास शर्मा पूजा करने काली माता के दरबार मे पहुंचे तो, वहाँ पर एक युवक खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबर लगते ही थाने से एएसआई योगेंद्र भदौरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को बेहोशी की हालत में जमीन से उठाकर वाहन में रखा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां पर उसे भर्ती कराया गया है। एएसआई योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि, आज सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में काली माता के दरबार मे मिला है। पूछताछ करने पर पता चला कि इस युवक का नाम सतीश जाटव निवासी तिवारी का पुरा है। उसकी जीभ कटी हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसने किन कारणों के चलते जीभ काटी है, इसकी जांच की जा रही है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें