मुंबई.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में जंबारगांव टोलनाके के पास समृद्धि हाईवे पर बीती रात हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की जाएगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि समृद्धि हाईवे पर हुई घटना बहुत दुखद है। इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की। बीती रात हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को दुखद बताया है और कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा मामले की छानबीन कर दोषी को कड़ी सजा दी जाएगी, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोका जा सके।
विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने रविवार को मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरटीओ की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। आरटीओ अधिकारियों की रंगदारी वसूली इस हादसे का बहुत बड़ा कारण है। इसी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना सांसद संजय राऊत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मामले की गहन छानबीन की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब एक बजे नासिक जिले से निफाड जा रहा टैम्पो ट्रैवलर हाईवे पर जंबारगांव टोल नाके के पास अचानक सडक़ के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टैम्पो ट्रैवलर में कुल 35 यात्री सवार थे। इनमें हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। घटना में मृतकों की पहचान तनुश्री लखन सोलासे (उम्र 5 ), संगीता विलास असवले (उम्र 40 ), कांताबाई रमेश जगताप (उम्र 38 ), रतन जम्हाधे (उम्र 45 ), काजल लखन सोलासे (उम्र 32 ), रजनी गौतम चेचे (उम्र 32), हौसाबाई आनंद शिरसाट (उम्र 70), झुम्बर काशीनाथ गांगुर्डे (उम्र 50), अशोक ज़ुम्बर गांगुर्डे (उम्र 18), संगीता ज़ुम्बर गांगुर्डे (उम्र 40), मिलिंद पगारे (उम्र 50) और दिलीप प्रभाकर केलाने (उम्र 47) के रूप में की गई है।
इसी तरह पूजा संदीप असवाले, उम्र 35 वर्ष, वैष्णवी संदीप असवाले, उम्र 12 वर्ष, ज्योति दीपक केकाणे, उम्र 35 वर्ष, कमलेश डागु म्हास्के, उम्र 32 वर्ष, संदीप रघुनाथ असवाले, उम्र 38 वर्ष, युवराज विलास साबले, उम्र 18 वर्ष, कमलबाई छबू म्हस्के, उम्र 77 वर्ष, संगीता दगडू म्हास्के, उम्र 60 वर्ष, डागु सुखदेव म्हस्के, उम्र 50 वर्ष, लखन शंकर सोलासे, उम्र 28 वर्ष, गिरजेश्वरी संदीप असवाले, उम्र 10 वर्ष, शांताबाई नामदेव म्हस्के, उम्र 40 वर्ष, अनिल लानू साबले, उम्र 32 वर्ष, तन्मय लक्ष्मण कांबले, उम्र 8 वर्ष, सोनाली अप्पासाहेब त्रिभुवन, उम्र 25 वर्ष, श्रीहरि दीपक केकणे, उम्र 12 वर्ष, और सम्राट दीपक केकाणे, उम्र 6 वर्ष का इलाज घाटी अस्पताल में हो रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











