ओडिशा
दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार ने स्कूलों में 10 दिन के अवकाश की घोषणा की। ओडिशा सरकार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर से स्कूलों में दस दिन की छुट्टी की घोषणा की है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
अधिसूचना में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्राधिकारियों को पूजा अवकाश के बारे में निर्देश देने के लिए कहा गया है। सरकार ने 14 अक्टूबर को महालय के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है, जो पितृ पक्ष की समाप्ति का प्रतीक है।
बता दें कि दुर्गा पूजा भारत के प्रमुख त्योहार है। यह बंगाली, आसामी, ओड़िया हिन्दू समाज में खास तौर पर मनाया जाता है। दुर्गा पूजा का उत्सव दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, कश्मीर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल राज्यों में भी काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर कुछ स्कूलों में 19 से 24 अक्टूबर 2023 तक छुट्टियां रह सकती हैं।
वहीं, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर इस महीने की त्योहारी छुट्टी का ऐलान किया है। दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।
अक्टूबर 2023 में छुट्टियों की लिस्ट
1 अक्टूबर 2023- रविवार
2 अक्टूबर 2023- गांधी जयंती
8 अक्टूबर 2023- दूसरा रविवार
14 अक्टूबर 2023- दूसरा शनिवार (इस दिन कुछ स्कूलों में छुट्टी रहती है)
15 अक्टूबर 2023- तीसरा रविवार
22 अक्टूबर 2023- चौथा रविवार
24 अक्टूबर 2023- दशहरा, दुर्गा विसर्जन
28 अक्टूबर 2023- शरद पूर्णिमा, चौथा शनिवार
29 अक्टूबर 2023- पांचवा रविवार
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











