युवक ने लिव-इन पार्टनर का रेत डाला गला; महिला को लगाने पड़े 850 टांके, 7 साल के प्यार का ‘खौफनाक अंत’

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में प्रेम संबंधों में खूनी खेल का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हैवान बने एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर के शरीर को इस तरह गोद डाला कि उसकी हालत देखकर पुलिस और डॉक्टर भी कांप गए। गंभीर हालत में महिला को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे 850 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर पर किसी और के संग प्रेम प्रसंग के शक में हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को हमले की घटना में महिला को 850 से अधिक टांके लगे हैं।

पति से अलग रहती थी महिला
पुलिस के अनुसार, कमला नगर के जवाहर नगर निवासी भरत ने अप्रैल में बताया था कि उसकी बहन की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी कुछ विवादों की वजह से अलग रहने लगे। इसके बाद महिला ने जवाहर नगर में रहना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छह-सात साल पहले भरत की बहन को रिंकू नामक युवक से प्यार हो गया, जो कमला नगर में जूते की एक दुकान पर काम करता था। इसके बाद वो दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रहने लगे। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन दोनों में झगड़ा होने लगा तो महिला रिंकू को छोड़कर कमला नगर में ही एक पीजी में रहने लगी।

पीजी में जाकर रेत दिया था गला
अधिकारी ने बताया कि भरत को 15 अप्रैल को सुबह करीब 9:15 बजे पीजी से फोन आया कि किसी ने उसकी बहन पर हमला कर उसका गला काट दिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो महिला बुरी तरह खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर गहरी चोटें थीं। पुलिस के मुताबिक, उसे तुरंत पास के हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को 850 से ज्यादा टांके लगाए गए।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी तब से ही फरार था, लेकिन वह अपने साथ काम करने वालों के अलग-अलग नंबरों से अपने करीबी रिश्तेदारों से बात करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी की लोकेशन गुजरात के शेपर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। यादव के मुताबिक रिंकू ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें