प्रयागराज
उमेश पाल हत्याकांड में फरार 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब फातिमा ने प्रयागराज में ही शरण ली है। सूत्रों के मुताबिक जैनब के पकड़े गए भाई सद्दाम ने उनकी लोकेशन की जानकारी दी है। खुलासा किया कि कहां और कब उनसे बातचीत हुई थी। इनपुट मिलने के बाद से पुलिस और एसटीएफ फरार महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो दिल्ली से अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ की गई। उसकी बातों को क्रॉस चेक करने के लिए सद्दाम के नए मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली गई। इससे उसकी लोकेशन का पता चला। फिर उसके बयानों का मिलान कराया गया। सद्दाम से उमेश पाल हत्याकांड में फरार उसकी बहन जैनब और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में जानकारी ली गई। सद्दाम ने खुलासा किया कि उसकी बहन जैनब ने हटवा में ही शरण ली है। वह हटवा से कई बार दिल्ली गई थी। अधिवक्ता विजय मिश्र से भी परिवार की नजदीकियां बताई। हटवा में उसकी बहन जैनब कहां छिपी रही, यह नहीं बताया। पुलिस सद्दाम की बात को सच भी मान रही है।
दरअसल कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता के पास गई जैनब ने फोटो भी खिंचवाई थी। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची रही है। पुराने रिकार्ड के आधार पर पुलिस को यकीन है कि जैनब हटवा के आसपास ही छिपी है। इसी तरह सद्दाम ने शाइस्ता परवीन के बारे में बताया कि जब आखिरी बात उसकी बात हुई थी तब वह चकिया में थीं। चकिया में किसके यहां छिपी थी, यह नहीं पता। सद्दाम के बयान के आधार पर फरान इन दोनों महिलाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











