अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद; ‘चौ चरण सिंह सहित इन हस्तियों को भारत रत्न देने की मांग, पश्चिमी यूपी अलग राज्य बने’

मेरठ
 अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग प्रदेश और मेरठ उसकी राजधानी बने। कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में रहने वाला हर व्यक्ति दिल से यह चाहता है, पर नेता बोलने से डरते हैं।

मेरठ सबसे बड़ा, इसलिए राजधानी होनी चाहिए
संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश सबसे समृद्ध प्रदेश होगा। मेरठ सबसे बड़ा है, इसलिए राजधानी होना चाहिए। यहां की आबादी 8 करोड़ है। हाईकोर्ट यहां से 750 किलोमीटर दूर है ऐसे में यह मांग पूरी तरह जायज है। जाट समाज को आरक्षण देने के मामले में वह नेताओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अकेले समाज से कोई गांव का प्रधान नहीं बन सकता। टांग खींचने की प्रवर्ति के कारण राजनीतिक रूप से जाट कमजोर पड़ गया है। इसे दूर करना होगा।
 
जाट बदतमीजी कर दें बंद
जाट आंदोलन के नेता यशपाल मलिक ने कहा कुछ जिलों के जाट अगर बदतमीजी बंद कर दें तो स्थिति बदल जायेगी। इसमें हरियाणा के जिले भी है। आरक्षण की मांग पूरा करने के लिये राजनेताओं का सहारा लेना होगा। इसके लिए जिस तरह चौधरी चरण सिंह को जाट समाज के लोग एक मुश्त वोट करते थे। ऐसे ही वर्तमान नेताओ का समर्थन करना पड़ेगा। तभी आरक्षण की मांग पूरी होगी।
 
हजारों की संख्या में जुटे जाट
सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ के मांगल्य कन्वेंशन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में हजारों की संख्या में लोग जुटे। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में विदेशों से आए जाट समाज के लोग पहुंचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, सर छोटू राम और राजा महेंद्र सिंह को भारत रत्न दिया जाए, केंद्र में ओबीसी वर्ग में आरक्षण, बेगम पुल रैपिड स्टेशन का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन कर भाषण शुरू किया।  जाट समाज को देश को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में योगदान करने की अपील की। हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा एक दूसरे की टांग नही खीचनी चाहिए। बुराई और नशे से रोकने की अपील की। इंटरनेट और कंप्यूटर योग के योग में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें