त्योहारी सीजन से पहले 4% बढ़ा DA, कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज

नई दिल्ली
त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। यह तोहफा साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक के डीए (DA Hike) में बढ़ोतरी का होगा। इससे पहले हाल के दिनों में कई राज्यों ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, यह बढ़ोतरी साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून तक के लिए की गई है।

कई राज्यों में बढ़ोतरी
हाल ही में मध्य प्रदेश, सिक्किम ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया। यह बढ़ोतरी 4 प्रतिशत तक की हुई है। ज्यादातर राज्यों में अब कर्मचारियों को भत्ता 38 प्रतिशत की बजाए 42 प्रतिशत मिल रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च महीने में अपने कर्मचारियों के लिए भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया था।

दूसरी छमाही का इंतजार
ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार नवरात्रि और दिवाली के बीच डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। अनुमान है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसे 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी किया जाएगा। बता दें कि मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था।

डीए की गणना के लिए फॉर्मूला
महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी डीआर बढ़ोतरी की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के 12 मासिक औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें