झारखंड में रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, चार दिनों बाद अस्पताल में हारी जिंदगी की जंग

रांची.

झारखंड के गिरिडीह में सनसनीखेज मामला सामने आया जब एक रेप पीड़िता महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। चार दिनों के संघर्ष के बाद उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने इस संबंध में बिरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि उनकी बेटी की ससुराल हजारीबाग जिले में है। बिरनी थाना क्षेत्र का दलांगी निवासी नियाज अंसारी बीते 21 सितंबर को उसके ससुराल पहुंचा और झूठी सूचना दी कि उसकी मां बीमार है। वह उसे मायके ले जाने आया है।

आरोपी नियाज ने की वारदात
नियाज के कहने पर महिला उसके साथ बाइक से मायके के लिए निकली। बाइक चला रहा नियाज उसे मायके ले जाने के बदले सुनसान जगह पर ले गया और चाकू की नोक पर उसका रेप किया। शोर करने पर उसने जान मारने की धमकी दी। इसके बाद नियाज उसे दलांगी में एक स्कूल के पास छोड़कर भाग गया। वह किसी तरह मायके पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी।

लड़की के परिजनों ने थाने में की शिकायत
अगले दिन उसे लेकर घरवाले जब उसकी ससुराल गए तो पति और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इधर नियाज से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह महिला से विवाह कर लेगा। इसे लेकर 24 सितंबर को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन घटना से आहत महिला ने 23 सितंबर की रात को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।

महिला ने आखिरकार तोड़ दिया दम
तुरंत ही महिला को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने 28 सितंबर को दम तोड़ दिया। बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आरोपी घर से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें