रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों से कमजोर पड़ चुका मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। सूबे के विभिन्न हिस्सों में एक से चार अक्टूबर के बीच बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ेगा। इससे राज्य में 4 अक्टूबर तक बारिश होगी। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ेगा। इससे राज्य में 4 अक्टूबर तक बारिश होगी। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा। रांची के कांके इलाके में सबसे अधिक 45.2 मिमी बारिश हुई। सूबे के कई हिस्सों में बीते दिनों हलकी से माध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में बारिश होने से सूबे में अबतक सामान्य से काम बारिश का आंकड़ा सुधर सकता है।
मौसम विभाग ने झारखंड में मानसून की अवधि एक जून से 30 सितंबर तक निर्धारित की है। बावजूद इस बार मानसून यहां 10 अक्तूबर तक कायम रह सकता है। इसके बाद राज्य से मानसून की वापसी प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जा रहा है कि अक्टूबर कि शुरुआत में बारिश की वजह रीट्रीटिंग मानसून (निवर्तित मानसून) है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











