वाशिंगटन
अमेरिका में न्यूजर्सी के एक सिख ग्रंथी ने प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रार्थना की, जो इतिहास में पहली बार हुआ है। न्यूजर्सी में पाइन हिल गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने शुक्रवार को सदन में प्रार्थना करने के साथ दिन की कार्यवाही का आगाज किया। आमतौर पर कार्यवाही शुरू होने से पहले एक पादरी प्रार्थना करता है। सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने घोषणा की कि सिंह कार्यवाही की शुरुआत करेंगे।
अरदास के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्य डोनाल्ड नोर्क्रोस ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। सिंह अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) में प्रार्थना करने वाले पहले सिख ग्रंथी हैं। नोर्क्रोस ने कहा, ‘‘आज रचा गया इतिहास यह याद दिलाता है कि अमेरिका धर्म की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का स्वागत करता है और उसे अहमियत देता है तथा उसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। ज्ञानी सिंह ने कार्रवाई का अंत वाहेगुरू जीकी फतह से किया तो पूरा सदन "बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयकार से गूंज उठा। डोनाल्ड नोर्क्रोस ने कहा कि आज साउथ जर्सी को गौरवान्वित किया है और उनके साथ इस क्षण का हिस्सा बनना गौरव की बात है।''
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











